नवगछिया  । नवगछिया पुलिस लाइन में शुक्रवार की रात नशे में धुत पीटीसी जवान ने महिला सिपाही से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में भागलपुर  सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पश्चिमी चंपारण जिले की पीड़ित महिला सिपाही ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्राथमिकि में बताया है कि वह बिहार स्वाभिमान सैन्य पुलिस बल बाल्मीकि नगर  में पदस्थापित है। 26 अक्टूबर से नवगछिया पुलिस जिला केंद्र में अपने बटालियन के कम्पनी डी के साथ प्रतिनियुक्त है। 27 अक्टूबर की देर रात वह बाथरूम में मुंह धो रही थी, दरवाजा खुला था, तभी किसी ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दरवाजा खोलने की कोशिश करते समय पीटीएस सिपाही जैनेंद्र सिंह निवासी बशूहारि, आरा दरवाजा खोलकर अंदर आ गया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। धक्का मारने पर उसने मेरे मुंह पर थप्पड़ मार कर वह भाग गया। शोर सुनकर महिलाएं और हवलदार जमा हुए और जिस कमरे में वह छिपा था उसका दरवाजा तोड़कर उसको पकड़ा। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

महिला सिपाहियों ने जमकर की आरोपी की धुनाई

छत्तीसगढ़ चुनाव में बीएमपी के चले जाने के बाद विधि व्यवस्था को लेकर मुख्यालय से स्वाभिमान बटालियन  के 70 महिला सिपाहियों को बगहा से नवगछिया भेजा गया है जो शुक्रवार को नवगछिया पंहुचीं। महिला सिपाहियों को पुलिस लाइन में रखा गया था। वहीं पर पीटीसी जवान भी रह रहे हैं।  घटना के बाद आक्रोशित महिला सिपाहियों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। उसका अनुमंडल अस्पताल में इलाज करवाया गया। जांच के दौरान आरोपी सिपाही के शराब पीने की पुष्टि हुई।

घटना के बाद मची अफरातफरी

घटना के बाद महिला सिपाहियों के आक्रोश के बाद पुलिस लाइन में भगदड़ मच गई। पुलिस जवान इधर उधर भागने लगे। सूचना पर डीएसपी मुख्यालय एसके पांडे, नगर थानांध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, मेजर, महिला थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और  मामले को शांत किया। महिला सिपाहियों के द्वारा मारपीट किये जाने के बाद उत्पन्न स्थिति से वरीय पुलिस पदाधिकारी घंटों स्थल पर कैम्प करते रहे। पदाधिकारी किसी बड़ी घटना की आशंका से सहमे हुए थे।

पुलिस जवानों ने महिला सिपाहियों पर लगाया पिटाई का आरोप

घटना के बाद  पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस जवानों ने  स्वाभिमान सैन्य पुलिस बल की महिला सिपाहियों पर पीटीसी जवान की पिटाई का आरोप लगाया। कुछ जवानों ने नवगछिया थानाधत्क्ष से मिलकर पीटीसी जवान की पिटाई के मामले को भी रखा। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आरोपी सिपाही को भागलपुर जेल भेजा गया। सोमवार को पीड़ित महिला सिपाही का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जायेगा।

आरोपी को स्पीड ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी:एसपी

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि महिला सिपाही के साथ घटना घटने की जानकारी मिलने के बाद देर रात्रि में डीएसपी मुख्यालय से  घटना की जांच करवायी गयी। जांच में घटना सत्य पाया गया। आरोपी सिपाही का मेडिकल जांच करवाकर उसे जेल भेजा गया। एसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपी सिपाही को सजा दिलाई जाएगी ताकि अन्य पुलिसकर्मी या अन्य सरकारी कर्मी इससे सबक ले कि अपने सहयोगी कर्मी के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet