नवगछिया : नवगछिया जीआरपी थाना का निरीक्षण कटिहार रेल सर्किल के इंस्पेक्टर आरपी यादव ने किया। इस मौके पर नवगछिया थाने में लंबित मामले के साथ-साथ नवगछिया होकर के गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों को लेकर उन्हौने कई आवश्यक निर्देश दिए।
Total Downloads: 354
उन्होंने बताया कि पर्व त्यौहार के समय होने के कारण नवगछिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा एवं सुरक्षा की कमी यात्रियों को ना हो। इसके लिए हमने थाना अध्यक्ष का आवश्यक निर्देश दिए हैं।
बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में लगातार हो रही पत्थरबाजी को लेकर के कटिहार रेल एसपी ने गंभीरता से लिया है। ट्रेन पर हुई पत्थर बाजी की जांच बरौनी से लेकर के कटिहार के बीच में किया गया है कुछ जगहों पर लोगों को चिह्नित भी किया गया है।
