नवगछिया : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक से 11 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई। पकड़ा टोला कदवा के दुर्गेश कुमार के साथ 11 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। दुर्गेश ने बताया कि उनके व्हाट्सएप्प नंबर पर मैसेज आया कि आप पार्ट टाइम नौकरी कीजिए। आपको प्रतिदिन 4 से 6 हजार रुपए मिलेगा।
Total Downloads: 354
फ्रॉड करने वाले ने टेलीग्राम से जुड़ने के बाद उन्हें प्राइवेट ग्रुप का लिंक दिया । ग्रुप में जुड़ने के बाद बताया गया कि आपको कुछ टास्क दिए जाएंगे। जिसके बदले आपको पेमेंट की जाएगी। कुछ प्रीपेड टास्क भी दिए जाएंगे, जिसमें निवेश करना फायदेमंद रहेंगे। ठगों ने दुर्गेश के खाते में 125 रुपया टास्क का पेमेंट किया।