नवगछिया नवगछिया बाजार में वाहनों से वसूली करने वाले अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने एक शख्स को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान नवगछिया थाना के रसलपुर निवासी मो. सरफराज के रूप में की गई हैं।
Total Downloads: 354
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों नवगछिया के बाल भारती में व्यवसायी, पुलिस व प्रशासन के साथ बैठक हुई थी। जिसमें व्यवसायियों ने यह मुद्दा उठाया था। अनुमंडल पदाधिकारी सुबह सात बजे नवगछिया नगर पारिषद में सफाई का जायजा लेने के लिए निकले थे।
इसी दौरान वैशाली चौक पर ट्रक से वसूली करते एक व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने गार्ड को पकड़ने का निर्देश दिए। वसूली करने वाले को गार्ड ने दौड़ाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से बट्टी वसूली करने वाला कागजात बरामद हुआ है।
