नवगछिया । खरीक थाना परिसर में शनिवार को दीवाली, काली पूजा और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के गणमान्यों एवं प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि तीनों त्योहारों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। त्योहार के नाम पर हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने और त्योहार के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी है। शिकायत मिलने पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर जेएसआई अजय कुमार यादव, पीएसआई अमित कुमार, प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, उप मुखिया आजाद अंसारी, पप्पू कुंवर, मो. खुर्शीद, मो. ऐनुल, मंकेश्वर पंडित आदि मौजूद थे।


