नवगछिया/नारायणपुर : भवानीपुर सहायक थाना के बलहा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार यादव के घर पर शनिवार की रात लगभग बारह बजे छह की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। दरवाजे के शटर, मुख्य दरवाजे, खिड़की के शीशे सहित अन्य जगह पर गोली लगने का निशान मिला है। घटना के बाद परिवार के लोग डरे सहमे एक कोने में दुबक गए। घटना की सूचना मंडल अध्यक्ष ने  भवानीपुर थानाध्यक्ष को दी। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो उन्होंने घटना की जानकारी नवगछिया एसपी को दी। लगभग साढ़े बारह बजे थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा भी  बरामद किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मंडल अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष को बताया कि परिवार में बाजार की गोला की जमीन  को लेकर फोन पर रात लगभग साढ़े दस बजे धमकी दी गई थी। जमीन विवाद और बढ़ते राजनीतिक कद को देख वर्चस्व  को लेकर भी  विवाद हुआ था।

बाजार की जमीन को लेकर परिवार में था विवाद :

 मंडल अध्यक्ष ने बताया कि  कुछ दिन उन्होंने पोस्टर लगाया था जिसे राजद कार्यकर्ताओं के ने फाड़ दिया गया था । पोस्टर फाड़ने को लेकर भी  छोटा विवाद हुआ था। शनिवार की रात साढ़े दस बजे रणजीत यादव ने फोन कर कहा था कि बाजार में बिना पूछे मकान को भाड़ा पर कैसे लगा लिया। मैंने कहा कि तुम अपने गोतिया से पूछो। इसके बाद उसने गोली मारने की धमकी दी। ठीक बारह पांच में लगभग बीस से पच्चीस राउंड फायरिंग की। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि वह पलंग पर सोये थे उनके सिर के ऊपर से गोली निकली। भवानीपुर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने लायी है।  मंडल अध्यक्ष के आवेदन पर थाना में रणजीत यादव, जियालाल सिंह, बमबम यादव सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रणजीत यादव व जियालाल को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा विधायक ने कहा लौट गया जंगलराज

घटना की सूचना पर बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेन्द्र पीड़ित के घर पहुंचे और उनसे मिलकर घटना की  जानकारी ली। विधायक ने कहा कि यह जंगलराज का आगाज है। जब मंडल अध्यक्ष सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा। विधायक ने थानाध्यक्ष से मिलकर बचे हुए आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि  अपराधियों पर पुलिस लगाम लगाए। नहीं तो भाजपा धरना-प्रदर्शन करेगी। ·भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता वैद्यनाथ यादव जनसंघ के पुराने नेता थे। बताया जाता है कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ के दौर में नारायणपुर आए थे इन्हीं के घर पर 30 दिन रहे थे।

वहीं राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं पर लगाया गया आरोप गलत है। राजद कार्यकर्ता ऐसी ओछी हरकत नहीं करते हैं। वहीं एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet