नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नेवालाल दास टोला निवासी मनोज मंडल की 40 वर्षीय पत्नी शीला देवी की मौत इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हो गयी। दो दिन पूर्व भागलपुर से घर लौटने के दौरान चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया गया था।

जिसमें गांव के ही सोनू कुमार को नामजद किया गया था। मौत की सूचना पर इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि रविवार देर रात अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण महिला की मौत हो गई।

महिला के सीने में चाकू से प्रहार किया गया था। जिसे स्थिति उसकी नाजुक बनी हुई थी। थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि नामजद अभियुक्त सोनू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। अब यह मामला हत्या के आरोप में बदल जाएगा। महिला का पोस्टमार्टम भागलपुर में करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *