नवगछिया। पुलिस जिला राजद कार्यालय में मंगलवार को संगठन के जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मंडल ने की। बैठक का विषय-बूथ संचालन की समीक्षा, वोटर लिस्ट का वितरण, झंडा वितरण (पार्टी) और सभी प्रकोष्ठ एवं प्रखंड की समीक्षा की गई।
Total Downloads: 170
यह भी सुनिश्चित किया गया कि 15 नवंबर के बाद जिला कार्यालय बंद नहीं होना चाहिए। सर्वसम्मति से गौरीशंकर यादव को जिला कार्यालय का प्रभारी बनाया गया।
बैठक में राजद जिला प्रवक्ता कपिलदेव मंडल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोइनुद्दीन, पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, अमर यादव, कुमोद यादव, गोपाल यादव, गौरीशंकर यादव, मो तनवीर आलम, हिमांशु यादव समेत अन्य कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

