नवगछिया । डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि युवा सिर्फ सरकारी नौकरी के भरोसे न रहकर स्वरोजगार करें। इसे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी, साथ ही अन्य को नौकरी भी दे सकेंगे। बुधवार को गोपालपुर प्रखंड की गोसाईंगांव पंचायत के सिंघिया मकंदपुर और अभिया पचगछिया पंचायत के अभिया काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने शिरकत की।

डीएम ने कहा, सरकार आमलोगों की हित के लिए 35 विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका पूरा उपयोग करना चाहिए। किस व्यक्ति की क्या समस्या है और उन्हें किस योजना से राहत मिलेगी। यही बताने के लिए तमाम पदाधिकारी जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं। डीएम ने कहा कि यदि अनुमंडल स्तर पर कोई शिकायत है तो लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास जाएं। वहां वाद चलाकर शिकायतों का समाधान कराया जाता है।

काली पूजा पर गंगा में एसडीआरएफ की होगी तैनाती

कार्यक्रम में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एससी-एसटी एक्ट, महिलाओं से संबंधित अपराध, पॉक्सो एक्ट व साइबर अपराध से संबंधित मामलों की जानकारी दी। प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी ने धरहरा मौजा में नये सिरे से जमीन का मूल्य निर्धारण करने की मांग की। राजकुमार चौधरी ने फसल आधारित उद्योग लगाने व फसल भंडारण की व्यवस्था करने की मांग की। अभिया पचगछिया पंचायत के मुखिया राघवेन्द्र कुमार ने मालपुर धार में बनाये गये पुल का संपर्क सडक बनाने की मांग की।

डीएम ने कई लोगों की मांग पर काली पूजा को लेकर गंगा में एसडीआरएफ की तैनाती का निर्देश एसडीओ उत्तम कुमार को दिया। यहां बीते वर्ष काली पूजा पर इस्माईलपुर थाना क्षेत्र से नाव से मेला देखने के लिए अभिया आने के दौरान नाव के पलट जाने से चार जानें चली गयी थीं। जनसंवाद में ग्रामीणों ने स्पर संख्या चार व पांच के बीच स्लूइस गेट निर्माण व जाह्नवी चौक से बिंद टोली तक तटबंध पर सड़क निर्माण की मांग की।
आजमाबाद के निकट बाढ से क्षतिग्रस्त सडक पर स्लूइस गेट निर्माण कराने व खिलाडियों के लिये अभिया में खेल मैदान की मांग भी की गई। कार्यक्रम में डीएसओ, डीपीआरओ, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, डीसीओ, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण सह जीएम डीआईसी, जिला कृषि पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी व बीपीएम जीविका ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *