नारायणपुर। बिहपुर प्रखंड के बभनगामा जोगिनिया धार में गुरुवार की देर शाम 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिहपुर सीओ बलराम प्रसाद और बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन को दूरभाष पर दी।

थोड़ी देर में आपदा पदाधिकारी सह सीओ बलराम प्रसाद अपदा मित्र रोहित कुमार, मिठ्ठु रजक सहित घटनास्थल पहुंचकर डूबे व्यक्ति को धार से निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

युवक की पहचान बिहपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 15 के दशरथ मलिक के 22 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर मलिक के रूप में हुई। शव को बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *