नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास संगठन जिला नवगछिया की महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष माला जयसवाल के नेतृत्व में विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं वह बिल्कुल ही गलत है। कार्यक्रम में जिला महासचिव व नगर परिषद प्रभारी रविशंकर प्रसाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुख्तार आलम, नगर अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष आवास आलम, एससी-एसटी नगर अध्यक्ष संतोष मेहता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *