नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के नवटोलिया गांव में आर्मी जवान का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर आर्मी जवान के भाई सतीश कुमार यादव ने झंडापुर ओपी में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि मंगलवार की रात लगभग सात बजे जब मेरा भाई मनोहर कुमार यादव जो भारतीय सेना में कार्यरत है, छुट्टी पर घर आया था। वह बासा से घर आ रहा था तभी एक चारपहिया वाहन आकर भाई के बगल में रुका। गाड़ी में ड्राइवर सहित पांच लोग मौजूद थे।

सभी के पास देसी कट्टा था। बदमाश भाई को हथियार सटा गाड़ी के अंदर बिठाने लगे। भाई जोर-जोर से चिल्लाने लगा तभी बदमाश भागने की कोशिश में रास्ता भटक गये। ग्रामीणों ने सभी बदमाशों को खदेड़कर पकड़ना चाहा तो चार भागने में सफल रहे। एक बदमाश पकड़ा गया। बदमाश तथा गाड़ी को झंडापुर ओपी पुलिस को ग्रामीणों ने सौंप दिया। इधर आर्मी मनोहर कुमार यादव के भाई सतीश कुमार यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव के प्रवीण कुमार, हिटलर कुमार, फनटुस कुमार एवं मिथुन कुमार को नामजद किया है।

झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है जिसका नाम अंकित कुमार है। बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *