नारायणपुर। प्रखंड के बीरबन्ना गांव में दीपावली की रात जमीन विवाद को लेकर की गयी गोलीबारी के दो आरोपियों बुटुल यादव व बीटीस यादव को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार
की देर रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बुधवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया। शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

