नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया स्टेशन के पास युवक का एक हाथ और एक पैर काटकर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी कमलेश्वरी दास के पुत्र जितेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है।
मृतक के सिर और सीने पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। युवक का दायां हाथ और बायां पैर अलग-अलग मिले हैं। शव मकंदपुर फाटक के बीच से जीआरपी ने बरामद किया है। वहीं, रेलवे ट्रैक के 100 मीटर के दायरे में खून बिखरा पड़ा था। युवक के जूते भी दूसरी जगह से बरामद किए गए हैं। जिसे पहली नजर में प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई हैं।
पिता कमलेश्वरी ने बताया की जितेंद्र निजी स्कूल में शिक्षक था। बीते गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे व नवगछिया के कचहरी मैदान में दौड़ने का अभ्यास करने आया था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोज कर रहे थे। तभी सुबह करीब साढ़े आठ बजे चौकीदार आधार लेकर पहुंचा।

रेल एसपी बोले- प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है
एसपी ने बताया कि ट्रैक किनारे बरामद शव का निरीक्षण किया है। एफएसएल की भी टीम ने जांच की है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अनुसंधान के बाद ही कुछ निश्चित कहा जा सकता है

