नवगछिया। ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने लूरी दास टोला से तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार तीनों वारंटी योगेन्द्र मंडल के पुत्र विकास कुमार, सुखदेव सिंह के पुत्र योगेन्द्र मंडल व खोखा मंडल के पुत्र बद्री मंडल है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
By न्यूज़ डेस्क
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

