नवगछिया : जेपी कॉलेज नारायणपुर में प्राचार्य तो है लेकिन उन्हें वित्तीय प्रभार नहीं मिलने से इन दिनों कॉलेज आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीएनबी कॉलेज भागलपुर में एक दिसंबर से होना है। कॉलेज के छात्र लगातार प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। लेकिन इस बार कॉलेज की टीम की भागीदारी पर ग्रहण लग सकता है।
प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि लगभग तीन माह से प्रभारी प्राचार्य का प्रभार मिला है। लेकिन वित्तीय प्रभार के लिए कई बार विश्वविद्यालय को आवेदन लिखा गया जो अबतक अप्राप्त है। बढ़ते वित्तीय बोझ के कारण महाविद्यालय खेल में भाग लेने में सक्षम नहीं हो पाएगा।
इसके अलावा अन्य कई कार्य जैसे इंटरमीडिएट रजिस्ट्रेशन शुल्क, विश्वविद्यालय परीक्षा शुल्क, पीएफ कटौती जमा नहीं हो पा रहा है। वहीं, छात्र विनीत, अमरेश, प्रिंस, सौरभ, अभिषेक ने अ बताया की हमलोग अभ्यास कर रहे हैं। अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग नही लेने की भनक लगने पर निराश क्रिकेट खिलाड़ी ।


