नवगछिया । गोपालपुर थाना के गोसाइगांव के आगे हरिनगर टोला के पास मंगलवार की शाम सवारियों से भरी टेम्पो की चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर की ठोकर से नौ लोग जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने सभी घायलों को अनुमण्डल अस्प्ताल में भर्ती कराया।

घायलों में राजीव कुमार (25), नेहा कुमारी (25), परीक्षित पांडेय (25) कहलगाव, मीना देवी कलगिगंज कहलगाव, सुबोध रजक (54) बनिया बैसी, संजुला देवी (35) और सुबोध चौधरी (54) दोनों काढ़ागोला, विकास साह (30) लालगंज रुपौली और राजीव कुमार (30) कलगीगंज कहलगांव है।

अधिकांश सवारियों को चोटें लगी है। परीक्षित पांडेय, मीना देवी, सुबोध रजक व सुबोध चौधरी की गभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। घायलों ने बताया कि वे टेम्पू से शादी में जा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *