नवगछिया : अगर आप बिना हेलमेट और यातायात नियमों के उल्लंघन करने के आदी हैं तो सतर्क हो जाएं। अब नवगछिया पुलिस जिला में ऐसी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। दरअसल, नवगछिया में यातायात थाना खुलने के बाद यातायात नियमों में सुधार देखा जा रहा है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यातायात थाना खुलने के 22 दिन में ही बिना हेलमेट के बाइक और यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर करीब 102 वाहनों के चालान किए गए हैं। इन वाहनों से 6 से 27 नवंबर तक 1 लाख 17 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जिसमें एनएच-31 पर लगने वाली बसें, पिकअप, टोटो व बाइक सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं।

यातायात थाना ‘प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अब यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान ऑन द स्पॉट किया जा रहा है। इसका पैसा तुरंत जमा नहीं करने पर 60 दिन का समय दिया जाता है। जो पैसा जमा नहीं करते हैं उन्हें नोटिस जारी किया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *