नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित पुरानी बाटा शोरूम संचालक शैलेन्द्र कर्मकार के पुत्र सचिन कुमार व बहू जागृति कुमारी ने एक ही साथ बिहार लोकसेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।
सचिन कर्मकार नवगछिया स्थित बाटा संचालक के पुत्र हैं। वहीं इनकी पत्नी पटना स्थित सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरंजन सिंह की पुत्री है। सचिन दिल्ली उच्च न्यायालय में विगत छह वर्षों से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनकी पत्नी जागृति कुमारी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग में विधिक सलाहकार के रूप में तीन साल से कार्यरत है।
सचिन के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा बाल भारती स्कूल से शुरू हुई। इसके बाद नवगछिया उच्च विद्यालय से मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद बनारसी लाल सर्राफ कामर्स कॉलेज से बी कॉम की डिग्री के बाद टीएनबी लॉ कालेज से 2017 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। नवगछिया के लाल सचिन कर्मकार और बहू जागृति कुमारी दोनों द्वारा एक साथ बीपीएससी की एपीपी परीक्षा में सफलता मिलने पर नवगछिया में काफी खुशी का माहौल व्याप्त है। जिन्हें दो दिसम्बर की रात परिणाम आने के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।वही सचिन के घर में भी खुशी का माहौल व्याप्त है


