नवगछिया : गंगा और कोसी की गोद में बसा नवगछिया अनुमंडल का एक मात्र महिला कॉलेज मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के दिन अब बहुरने वाले हैं। कई वर्षों से जर्जर भवन और संसाधनों की कमी झेल रहे इस महाविद्यालय का अब 72 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प किया जाएगा।
इसके लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि महिला कॉलेज को मॉडल बनाने के लिए 72 प्राचार्य संजय कुमार चौधरी करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विद्यार्थी परिषद के अनुज चौरसिया की ओर से -छात्रावास चालू करने को लेकर प्राचार्य से जानकारी ली गई। इसकी शुरुवात विगत कई वर्षो से छात्र नेता स्मृति सिंह के द्वारा धरना प्रदर्शन कर किया गया था
जिस पर प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि उन्होंने छात्रावास की मरम्मती को लेकर विश्वविद्यालय के इंजीनियर को पत्र लिखकर कार्यस्थल पर जाकर जांच व कर इस्टीमेट बनाकर कार्य करवाने को कहा है। इसकी कॉपी छात्र नेता सहित विश्वविद्यालय को भी दी गई है।


