नवगछिया नवगछिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। यह रक्षा वाहिनी का 77वां स्थापना दिवस है। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा तोलन कर राष्ट्रीय गान से शुरू हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान ने किया। मौके पर सचिव चंद्रशेखर सिंह, सिपाही नीतीश कुमार सिंह, राहुल कुमार, सुधीर मंडल, मनोज चौधरी, गौतम कुमार कार्यपालक सहायक मौजूद रहे।

