तेलघी-कड़हरू गांव के पास रविवार देर रात ऑटो और जुगाड़ वाहन (मोटरेवल ठेला) के बीच आमने-सामने की टक्कर में ऑटो वार एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन महिलाएं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे की सूचना पर खरीक थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पीएसआई अमित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहीं, घायलों को पीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी विनय कुंवर (55) पिता-स्व. अवधेश कुंवर के रूप में हुई। घायलों की पहचान बिहपुर निवासी मनोज कुमार 55), पिता-रामोतार मंडल, नोज की पत्नी शबनम कुमारी (40) एवं प्रिया कुमारी (24) व अंजली कुमार (23) दोनों पिता-विनोद कुमार के रूप में हुई। – जानकारी के अनुसार सर्भी यात्री ऑटो से भागलपुर से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। जबकि जुगाड़ गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *