नवगछिया में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि 18 चक्का ट्रक और ऑटो में भिड़ंत हो गई. बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया है मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा जिले के नवगछिया परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी कलबलिया धार के पास हुआ. जहां से सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज भेजा गया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दलबल के साथ पहुंची पुलिस: वहीं, सूचना मिलते ही परबत्ता थाना प्रभारी योगेश कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे घायलों को निकालकर इलाज के लिए मायागंज भेजा.

सड़क पर पड़े मिले घायल: वहीं, हादसे को लेकर जनप्रतिनिधि ने कहा कि मैं तेतरी दुर्गा मंदिर में पूजा कर रहे थे. तभी एक महिला मेरे पास पहुंची और हादसे की जानकारी दी. मैं महिला की बात सुनकर तुरंत मौके पर पहुंच गया. जहां मैंने देखा कि कई घायल सड़क पर पड़े हुए है. पास पहुंचने पर एक व्यक्ति का शव भी पड़ा हुआ था. बाद में मैंने स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा.

“ट्रक और ऑटो में भिड़ंत एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि 2 लोग घायल है. घायलों को मायागंज रेफर कर दिया गया है. वहीं, मृत्यु व्यक्ति की पहचान की जा रही है एवं उनके परिजनों को संपर्क किया जा रहा है.” – योगेश कुमार, परवत्ता थाना प्रभारी.

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet