नारायणपुर। नियमित योग, संतुलित खानपान एवं संयमित दिनचर्या अपनाने से ही हम सदा स्वस्थ रह सकते हैं। ये बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया द्वारा मध्य विद्यालय नारायणपुर के परिसर में छात्रों के बीच एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह मिशन के सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कही।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

डॉ विद्यार्थी ने कहा कि योग प्राणायाम करने से मानव के अंदर जीवनी शक्ति की वृद्धि होती है। मौके पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार, शिक्षक रबीन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, रूपेश कुमार यादव सहित शिक्षिका अनिता मद्धेशिया ने भी छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *