नवगछिया : बाजार में पार्किंग व बट्टी वसूलने के विवाद का एसडीओ ने जांच की। उन्होंने पार्किंग के ठेकेदार, बट्टी वसूलने वाले व व्यवसायियों से बातचीत की। एसडीओ ने बताया कि पार्किंग क्षेत्र में ही लगने वाले वाहन से शुल्क वसूला जाएगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

वहीं बट्टी वसूलने वालों को निर्देश दिया गया कि स्टेशन रोड पर बट्टी नहीं वसूला जाएगा। व्यवसायियों से कहा गया कि नो पार्किंग के समय मालवाहक वाहन अनलोड या लोड नहीं करेंगे। नो इंट्री सुबह आठ से रात दस बजे तक है।

यदि नो इंट्री के समय कोई भी वाहन पकड़ा गया तो उससे ट्रैफिक पुलिस जुर्माना वसूलेगी। मौके पर एसडीपीओ – ओम प्रकाश अरुण, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, . थानाध्यक्ष भारत भूषण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *