नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद वार्ड नंबर 11 विषाय टोला निवासी जदयू के पूर्व दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान को जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने पार्टी का जिला महासचिव मनोनीत किया है।
सांसद अजय मंडल , गोपालपुर विधायक सह सचेतक सत्तारूढ दल बिहार विधान सभा नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद ने दिनेश पासवान को जदयू जिला महासचिव का मनोयन पत्र दिया। वहीं जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, युवा जिला अध्यक्ष आशीष मंडल ने बधाई दिया है।

