नवगछिया : नवगछिया के दियारा की बेटी एक बार फिर दलाल के हाथों बिकने से बच गयी। रंगरा पुलिस की सूझबूझ से नाबालिग राजस्थान के लड़के के हाथ जाने से बच गयी। ओपी के  तिनटगा दियारा ज्ञानीदास टोला के सिमरिया गांव में  मंगलवार के देर रात एक नाबालिक लड़की की राजस्थान के लड़के के हाथ बिकने की सूचना पर रंगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के बेचने वाले दलाल, खरीदने वाले राजस्थान के लोगों के साथ लड़की के पिता सहित अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बताया जाता है कि रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला निवासी कारेलाल मंडल दियरा में गरीब परिवार के लोगों को पैसे का लोभ देकर नाबालिग बेटियों को दूसरे राज्यों के लोगों के हाथों बिकवाने का प्रमुख दलाल माना जा रहा है। इसने सिमरिया बिंद टोली के एक पिता की बेटी की शादी कराने को लेकर दो लाख में सौदा किया था।

मंगलवार की रात राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बनेर थाना क्षेत्र के सरदार नगर गांव निवासी राजू तेली व अपने भाई सुरेश तेली के साथ शादी के लिए दियरा  पहुंचा था। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि कई नाबालिक बेटियों की शादी पैसे लेकर कारेलाल मंडल करा रहा है। रंगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दलाल कारेलाल मंडल, नाबालिक लड़की के पिता, राजू तेली व दूल्हा सुरेश तेली को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।

रंगरा थानाध्यक्ष बीट्टू कमल ने बताया कि इस मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत सभी को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस की कार्रवाई से दियारा में मचा हड़कंप:  दियरा इलाके में गरीब लड़की के पिता को बहला फुसलाकर बेटी को दूसरे राज्यों के लड़कों के हाथ शादी के नाम पर बेचने का गलत काम धड़ल्ले से चल रहा है। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे दियारा में हड़कंप मचा है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि जांच की जा रही है और दलालों की पहचान होगी और पूरे मामले का खुलासा भी होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet