नवगछिया। आदर्श थाना क्षेत्र के नयाटोला में गुरुवार की शाम गोली लगने से घायल मृत्युजंय यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। घायल के बयान पर नवगछिया आदर्श थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
घायल ने बताया कि सब्जी बेचकर घर जाते समय उसके पीठ में गोली लगी थी। डर से हाथ से झोला गिर गया और वह भाग गया। उसने बताया बिजली कटने से गोली चलाने वाले को नहीं देखा। प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
