बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्रमपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 45.240 लीटर विदेशी शराब बरामद की. मौके से दो स्थानीय शराब कारोबारी सूरज कुमार उर्फ दिलवा और राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
साथ ही चोरी की एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गयी. पुलिस ने मध्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और संदिग्धों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

