नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज सुकटिया बाजार निवासी एक पीड़ित ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर पत्नी की शादी की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार पीड़ित की शादी ग्राम बनिया थाना रंगरा भागलपुर के साथ हुई थी। 27 दिसंबर को घर से सामान खरीदने के नाम निकली फिर वापस नहीं आयी।

उसने बताया है कि खोजबीन में वह अक्षय कुमार पिता स्व. भुवनेश्वर पंडित ग्राम नवटोलिया, वार्ड नंबर 13, थाना मोरकाही, जिला खगड़िया के साथ देखी गयी है। नवटोलिया जाने पर जानकारी मिली कि अक्षय एक महिला के साथ घर आया था।

थोड़ी देर बाद महिला के साथ कहीं चला गया। अक्षय पूर्णिया में अवर योजना पदाधिकारी है। वहां के कर्मियों ने बताया कि 27 दिसम्बर से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उसने कहा कि अक्षय ने पत्नी का अपहरण कर लिया है। पत्नी अपने साथ सोने का जेवरात व नकदी भी ले गयी है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *