नवगछिया। नवगछिया प्रखंड उपप्रमुख गौतम कुमार का कार्यालय दिन में 11 बजे तक बंद रहने व कार्यालय में नहीं बैठने को लेकर उन्होंने आपत्ति जतायी। नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह से ताला खोलने के लिए कई बार कहा। लेकिन किसी ने कार्यालय नहीं खोला। इसको लेकर के उन्होंने बवाल किया और वीडियो बनाकर के वरीय पदाधिकारी को देने की बात कही।

उपप्रमुख ने कहा कार्यपालक पदाधिकारी हम लोगों की बात को अनदेखा करते हैं। कई बार इस मामले को लेकर के जिला पदाधिकारी से लेकर के अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रमंडल आयुक्त तक आवेदन देकर जांच करने का मांग की हैं। लेकिन यहां पर जांच भी नहीं होती है। वहीं पंचायती राज पदाधिकारी सह पालक पदाधिकारी ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। चाबी नहीं मिलने के कारण उनके कार्यालय नहीं खोला गया है।

उपप्रमुख ने दिया योजना में घोटाले को लेकर के थाना में आवेदन

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड उप प्रमुख गौतम कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर योजना का कार्य में अनियमितता करने व घोटाले का आरोप लगाते हुए थो में आवेदन दिया है। नवगछिया नगर थाना के थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि यह मामला जांच कर प्रशासनिक अधिकारी ही कार्रवाई कर सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *