नवगछिया। रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ चापर निवासी मुकेश कुमार यादव की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनी देवी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की की गयी है। मुकेश यादव की मंगलवार के रात्रि में दियारा में कलबलिया पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

मृतक की पत्नी सोनी देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसके पति मंगलवार की रात को मजदूरों को पैसा देने की बात कहकर घर से गए और देर रात तक नहीं लौटे। सुबह किसी ने बताया कि उनके पति की हत्या कर दी गई है और शव कालविया पुल के पास पड़ा है।

बाद में पुलिस ने घटना की जानकारी दी। हम जब घटनास्थल पर गए तो रंगरा पुलिस पति के शव को लेकर जा रही थी। उसने कहा कि पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *