नवगछिया : नवगछिया, मधेपुरा व खगड़िया जिलों में आतंक का पर्याय कोसी दियारा का कुख्यात नवगछिया के नारायणपुर निवासी शबनम यादव चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। नदी थाना की पुलिस ने मधेपुरा के फुलौत ओपी की पुलिस के सहयोग से फुलौत ओपी क्षेत्र के बड़ी खाल दियारा से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कुख्यात के पास से दो नाली कट्टा, कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक किलो गंजा व तीन मोबाइल बरामद किया है। इस मामले को लेकर फुलौत ओपी में केस दर्ज कर उसे मधेपुरा जेल भेज दिया गया है। घुड़सवार गिरोह के नाम से दियरा में किसानों के ऊपर जुल्म कर उनके फसल पर कब्जा जमाने वाले शबनम  यादव ने  30 नवंबर को नवगछिया नदी थाना की पुलिस के साथ मुठभेड़ किया था। तेलघि के किसान सुजय का अपहरण कर रंगदारी वसूलने के अलावे पिछले दशहरा में शबनम यादव ने दारोगा ओर गोली चलाई थी।

ये बदमाश भी गिरफ्तार

पुलिस से इनकाउंटर के दौरान  पुलिस ने जबाबी फायरिंग करते हुए मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर लुटना निवासी कुख्यात विनय मंडल व नवगछिया के बड़ी खाल दियारा निवासी दिनेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। किन्तु, कुख्यात शबनम यादव अपने अन्य साथियों के साथ अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया था। एसपी  सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नवगछिया नदी थाना की पुलिस कुख्यात शबनम यादव को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। इसके अलावा भी कुख्यात शबनम यादव कई मामले में फरार चल रहा है।

गिरफ्तारी से किसानों में खुशी

कुख्यात शबनम की गिरफ्तारी से कोसी दियारा के किसानों में खुशी की लहर है। शबनम यादव के आतंक और किसानों की जमीन से रंगदारी मांगने को लेकर कई किसानों ने खेत जाना छोड़ दिया था। इसकीं गिरफ्तारी से किसान अब खेतों में निर्भीक होकर खेती कर पाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *