नारायणपुर। प्रखंड के बलहा बजरंग बली चौक एनएच-31 पर शुक्रवार दोपहर तीन बचे सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन से ठोकर से 90 साल की धारो देवी की गंभीर रुप से घायल हो गयी भवानीपुर पुलिस ने उसे पीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Whatsapp group Join

भवानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष मुलायम यादव ने बताया कि मृतका बलहा गांव के वार्ड सात की स्व. लूखो साह की पत्नी थी। वह अपने खेत रामूचक गांव से घास लेकर सड़क पार कर रही थी। पुलिस ने चार पहिया वाहन के चालक सहित वाहन को कब्जे में लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *