नारायणपुर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय आशाटोल में शनिवार को एमडीएम के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर व चावल को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। बीआरसी नारायणपुर से आरपी व एमडीएम वेंडर ने आकर मामले को शांत कराया।

Whatsapp group Join

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव का फर्जी हस्ताक्षर एमडीएम चेक पर होने पर बैंक ने वापस किया। हस्ताक्षर का मिलान बैंक में नहीं होने पर लौटाया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक फुलेश्वर शर्मा ने बताया कि 47 हजार का चेक एमडीएम का था जो वेंडर के खाते में जाना था। सचिव पति रणजीत कुमार को देकर हर बार भेजते थे। इस बार भी भेजे। हस्ताक्षर मिलान नहीं होने पर बैंक कर्मी ने मोबाइल से पूछताछ की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *