नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड में अयोध्या के रास्ते किशनगंज से अजमेर के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन गरीब नवाज एक्सप्रेस में आने वाले दिनों में यात्रियों के इजाफा को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तीन द्वितीय शयनयान कोच की बढ़ोतरी की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
रेलवे सूत्रों के अनुसार 21 जनवरी से बढ़े कोच के साथ ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेन में कोच बढ़ाया जाना सराहनीय है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
