बिहपुर : मधुमक्खी पालन व प्रसस्करण जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बिहपुर प्रखंड के किसान संजय कुमार चौधरी के यहां कराया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव, परियोजना निदेशक आत्मा प्रभात कुमार सिंह, सहायक निदेशक उद्यान भागलपुर अभय कुमार मंडल ने मधुमक्खी पालन की योजनाओं की जानकारी व पालन के बारे में जानकारी दी।
सभी किसानों को मधु डब्बा व रानी व नर मधुमक्खी, श्रमिक मधुमक्खी को दिखाकर समझाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंड से कुल 206 किसान सहित एटीएम हिमांशु, गौरव, अजय सन्नी, बीटीएम कुमार गौतम, प्रमेश्वर कुमार सिंह ने भाग लिया। यह जानकारी प्रखंड लेखापाल धीरज प्रसाद ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
