नवगछिया : श्रीपुर बांध के समीप ढोलबज्जा के सीएसपी संचालक से साढे तीन लाख रुपए की अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाते हुए 3.50 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है।
घटना गुरुवार की शाम लगभग 5:00 बजे की बताई जा रही है। लूट की इस घटना को नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर रिंग बांध पर अपराधियों ने अंजाम दिया है।
घटना के संबंध में पीड़ित सीएसपी संचालक ढोलबज्जा गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता ने बताया कि वह ढोलबज्जा बाजार में स्टेट बैंक का सीएसपी चलता है। बीते गुरुवार को स्टेट बैंक नवगछिया के पुरानी शाखा से अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर से साढे तीन लाख रुपए की निकासी कर पिट्ठू बैग में रुपया रख वापस नवगछिया से श्रीपुर रिंग बांध होते हुए ढोलबज्जा आ रहा था।


