नवगछिया : रंगरा पुलिस ने एक युवक को कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया है। रंगरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक ललन झा जवानों के साथ शराब बरामदगी के लिए छापेमारी करने निकले थे। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मसुदनपुर वैसी होते हुए साधोपुर गांव की ओर एक व्यक्ति हथियार लेकर जा रहा है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साधोपुर गांव की एक किराना दुकान के पास जब पुलिस पहुंची तो तो देखा कि एक व्यक्ति चादर ओढ़कर रोड किनारे से जा रहा है। पुलिस को देखते वह भागने लगा।

लेकिन जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान साधोपुर निवासी शिवनंदन मंडल उर्फ हिटलर मंडल के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर बाएं कंधे में लटक रहा लोडेड कट्टा मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *