नवगछिया। रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के रंगरा चौक के पास एनएच 31 पर रविवार को पिकअप व थार में टक्कर में दोनों उलझ गये। घटना की सूचना के बाद रंगरा सहायक थाना के थानाध्यक्ष बीट्टू कमल पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन थार मलिक थानाध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।

पुलिस ने थार चालक निरंजन कुमार रंजन को सहायक थाना लाया जहां पर मामले की पूरी जानकारी ली। जिसमें बताया गया की थार चालक ने पिकअप में स्क्रैच कर दिया। इसके बाद विवाद हुआ था। पुलिस ने उलझने पर थार चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामले को लेकर के वरीय पदाधिकारी को जानकारी दे दी गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थार चालक कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला गांव का रहने वाला है। वह भागलपुर की ओर से आ रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *