नारायणपुर । प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में वित्तिय प्रभार प्रभारी प्रभारी को नहीं मिलने से इंटरमीडिएट सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं का पंजीयन/रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन की तिथि 13 जनवरी तक थी।
Total Downloads: 168
अब ₹150 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की तिथि 22 जनवरी तक है। ऐसे में लगभग 880 छात्र-छात्राओं का विलंब शुल्क एक लाख 32 हजार रुपये महाविद्यालय को अतिरिक्त देय होगा।
विगत चार महीनों से प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने कई बार वित्तीय प्रभार के लिए विश्वविद्यालय से पत्राचार के बाद भी प्रभार नहीं मिला। अगर 22 जनवरी से पहले वित्तीय प्रभार नहीं मिलता है तो 880 छात्रों का पंजीयन पर ग्रहण लगा है।

