नवगछिया। नवगछिया के रंगरा प्रखंड के मुरली पंचायत के उत्कर्मिक उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्रों व अभिभावकों को जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी आशीष कुमार व प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी ने लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया और शिक्षा से संबंधित जानकारी दी उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को विद्यालय भेजें और शिक्षा ग्रहण कराएं। अभी के दौर में सरकार की ओर से शिक्षा के साथ साथ विभिन्न प्रकार की रोजगारों का भी सृजन किया जा रहा है। वहीं छात्रों के लिए नि: शुल्क पाठ्य पुस्तक, मुख्यमंत्री पोशाक व छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री साईकिल योजना, बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना, मेधावृति योजना, कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, निश्चय एवं सहायता भत्ता योजना,
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, छात्रावास योजना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा संचालित योजनाएं, कन्या उत्थान योजना व उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लाभ लेने को कहा गया। साथ हीं बताया कि- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत भी विनिर्माण के लिए 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख की अधिकतम ऋण दी जाती है। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य अखिलेश कुमार यादवेंदु मौके पर मुखिया प्रतिनिधि व काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे।


