नवगछिया : पुलिस जिला के महिला थाने में शुक्रवार को कुछ देर के लिए बैंक्वेट हॉल का नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि बिना बैंड बाजा, बारात के शादी के जोड़े में प्रेमी जोड़ा शादी रचाने थाने पहुंच गया। दरअसल, प्रेमी युगल के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक घरवालों को थी। लेकिन जब भी प्रेमी युगल शादी के लिए परिजनों के पास प्रस्ताव रखते थे।

परिजन टालमटोल कर इनकार कर देते थे। बताया जा रहा है की नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक की रहने वाली मुस्कान का गणेशपुर निवासी मनीष कुमार से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़के के परिवार वाले को हुई तो नाराज हो गए।

जिसके बाद प्रेमी युगुक्ल शादी करने की बात पर अड़ गया। इसके बाद लड़की ने शादी के लिए महिला थाने में आवेदन दिया। जिस पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। शुक्रवार को महिला थाना परिसर में मनीष और मुस्कान की शादी हिंदू रिति रिवाज से करवा दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *