नवगछिया- अनुमंडल का एकलौता नवनिर्मित श्री शिर्डी साईंनाथ मंदिर में सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर साईं नगर सहौरा में श्री सदगुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में सत्संग एंव महाप्रसाद का वितरण किया गया वहीं संध्या की बेला में श्रद्धालुओं के द्वारा श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार परिसर. में दीपों की रौशनी से जगमगाता रहा
वहीं इस दौरान श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा की व्यक्ति अपने गुणों और कर्मों से ही पहचान बनाता है. भगवान राम भी अपने स्वभाव, गुणों और कर्मों के कारण मर्दाया पुरुषोत्तम कहलाए. भगवान राम श्री हरि विष्णु के अवतार माने जाते हैं.
उन्होंने सत्य, दया, करुणा, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया भगवान राम के आदर्श विचार मानव जनकल्याण के लिए प्रेरणादायक है सबों रामत्व गुणों का सदाचार हो राम सबके है और सबों में राम है| इस दौरान श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव, संतमंत के प्रचारक लडुडू बाबा , कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, अमिषा साईं, गौरव कुमार, पियुष कुमार सहित अन्य मोजूद रहे|

बिहपुर सोमवार को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा इलाका राममय हो गया था। कसेरा टोला छोटी मां काली मंदिर में ज्ञानदेव कुमार के संयोजन में मुकेश पोद्दार, सन्त्री, अभीजित, राजेश, प्रिंस वर्मा, विवेक राज की मौजूदगी में दीप जलाए गए। गांवों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था।
अयोध्या में 12 बजकर 30 मिनट के बाद प्राण प्रतिष्ठा पूजन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं समेत सोनवर्षा, मड़वा, झंडापुर, बभनगामा, गौरीपुर, अमरपुर, जयरामपुर, बिक्रमपुर व औलियाबाद समेत अन्य गांवों के मंदिरों में भीड़ बढ़ने लगा था।

