नवगछिया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खिरिया बांध निवासी मोहम्मद फैयाज ने रंगरा ओपी में आवेदन देकर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। अपने आवेदन में मोहम्मद फैयाज ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे खिरिया से पिकअप पर मवेशी ले कर कटिहार जा रहा था
Total Downloads: 166
तभी मकदनपुर चौक से कुछ दूरी पर उसके गाड़ी का पीछा करते हुए एक गाड़ी ने हिमांशु पेट्रोल पंप रंगरा के पास जाकर रोक दिया। गाड़ी में से दो आदमी निकले। जिसमें से एक ने अपना नाम सद्दाम और एक ने शाहजहां उर्फ गुड्डू बताया। उनके द्वारा मुझसे पैसे मांगे ,जब मैंने पूछा कि किस चीज का पैसा तो उन्होंने कहा कि रंगदारी का पैसा दो।
जब इसका विरोध किया तो जबरन लाठी डांटे से पीट कर मेरे पास रखा 35 हजार रुपया छीन लिया और धमकाते हुए बोला कि जब भी इस रास्ते से मवेशी लेकर जाओगे तो मुझे 6 हजार रंगदारी देना होगा। थाना प्रभारी बिट्टू कमल ने कहा कि आवेदन दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

