नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के माखातकिया में गणतंत्र दिवस के समय घर घुसकर लूटपाट, गोलीबारी और बम फोड़ने की घटना को अंजाम देने के आरोपी धोबिनिया निवासी कुख्यात राणा फौजी और उसके साथ संजीव सिंह को ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

माखातकिया निवासी त्रिवेणी सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें राणा यादव, संजीव सिंह सहित चार को आरोपी बनाया है। उसने बताया कि गणतंत्र दिवस की रात्रि घर में सोए हुए थे। उसी समय राणा यादव, बगल के संजीव सिंह व अन्य दो हथियारों से लैस घर में घुस गया। इस दौरान मेरा बेटा जग गया और बोला क्या बात है। इतना कहते ही राणा यादव ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ तीन गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

उसके बाद वह डर के मारे भाग गया तो उनलोगों ने वहां बम फोड़ा। घटना के बाद घर के लोग डर कर भाग गए तो उनलोगों ने घर में रखे पैसे वाला बक्सा ले लिया और गोली चलाते हुए भागने लगे। घर वालों के हो हल्ला के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे तो लोगों ने पुलिस के सहयोग से राणा यादव और संजीव सिंह को पकड़ा जबकिं दो फरार हो गयी। शनिवार को दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। राणा यादव हाल में ही जेल से छूटा था और छूटने के साथ ही लगातार घटना को अंजाम दे रहा था।

इलाके में सर चढ़कर बोलता है राणा यादव का आतंक

इसके पूर्व राणा यादव ने बाजार के एक चिकित्सक से चार लाख की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसको बाजार में पीटते हुए ले गया था। वहीं बाजार के जमीन कारोबारी अशोक जयसवाल के पुत्र से रंगदारी मांगी थी और उसके घर पर गोलीबारी की थी। कुर्सेला रेलवे स्टेशन पर मक्का व्यवसायी से 40 लाख की रंगदारी मांगी थी और उसके मुंशी को अपहरण कर दियारा ले गया था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारतभूषण ने बताया कि राणा यादव को उसके सहयोगी के साथ गोलीबारी करने के आरोप में पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *