नवगछिया । अनुमंडल के गंगा व कोसी नदी में बरसात से पूर्व कटावरोधी कार्य पूरा कराने के लिए नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय ने सभी स्तर से तैयारी की है। तकनीकी समिति से स्वीकृति के बाद एसआरसी में स्वीकृति मिल गयी है। लगभग 25 करोड़ की लागत से दोनों नदियों के विभिन्न जगहों पर कटाव से बचाव का कार्य होगा।

जानकारी के अनुसार कुल मिलाकर आधे दर्जन जगहों पर काम होना है। इसमें कोसी नदी के खैरपुर चौरहर, बिहपुर, नारायणपुर व नवगछिया के बीच में मेरचा चौरहर कालूचक में विशेष रूप से काम होना है।

इसी तरह से यहां पर गंगा व कोसी नदी के गंगा में खैरपुर राघोपुर में लगभग 11 करोड़ की लागत से रेस्टोरेशन का कार्य होना है। इसी तरह से स्पर संख्या छह एन व सात के बीच में लगभग सारे पांच करोड़ की लागत से पत्थर का कार्य होना है। इसी तरह से स्पर संख्या आठ व नौ के बीच में इस बार कटे हिस्से में छह करोड़ की लागत से कार्य होना है। स्पर संख्या नौ के डाउनस्ट्रीम में भी कुछ कार्य बढ़ाया गया है।

वहीं इन स्परों के अपोजिट सोल कटिंग 700 मीटर में इन सभी स्पैरों का अपोजिट में किया जाना है। नवगछिया के बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग से सभी प्रपोजल की स्वीकृति दी गई है। भीमदास टोला से लेकर इस्माईलपुर बिनदटोली व खैरपुर राघोपुर में कार्य स्वीकृत हुआ है। वहीं अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कार्य को लेकर एसआरसी के बाद काम डीएमडी में फंसा है। इसके लिए हम लोग जल्द स्वीकृत करने के प्रयास में हैं। इस माह के अंत तक फरवरी के पहले हफ्ते में कार्य शुरू हो सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *