नवगछिया। शनिवार को नवनियुक्त थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने खरीक थाना में पुलिस-पब्लिक मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें खरीक प्रखंड के जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने खुद अपना परिचय देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Total Downloads: 172
इसके बाद मौजूद सभी गणमान्यों ने बारी-बारी से अपना-अपना परिचय दिया। थानाध्यक्ष ने मौजूद लोगों को कहा कि आपलोगों के ही सुरक्षा और सहयोग के लिए पुलिस है। जो भी समस्या हो, सीधा मुझे बताएं। सभी समस्याओं का समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मौके पर जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी, पीएसआई अमित कुमार, प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, अजीत जैन, संजय चौधरी, झारी यादव, देवेन्द्र यादव, ओमप्रकाश भारती, देवेन्द्र यादव, रूपेश चौधरी, रामानंद चौधरी, पप्पू सिंह, मो. सैफुल, अशोक दास आदि मौजूद थे।

