नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के के बोड़वा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार पर ग्रामीणों ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने उन्हे पकड़ लिया और परबत्ता थाने को सूचना दी। वहां से पहुंचे पुलिस को सौंप दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापक आए दिन विद्यालय परिसर में शराब पीकर हंगामा करते हैं। परबत्ता पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जमाल मुस्तफा ने कहा कि नशे में शिक्षक ने हंगामा किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की इसकी सूचना देकर कार्रवाई करेंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
