नवगछिया के इस्माइलपुर में मरीज को एक्सपायरी दवा देने का खुलासा हुआ है। वार्ड- एक के दिवाकर शर्मा ने पीएचसी में इलाज के बाद एक्सपायरी दवा देने का आरोप लगाया है। बताया है कि वह अपनी बच्ची सोनाक्षी शर्मा की तबीयत खराब होने पर इस्माइलपुर पीएससी में भर्ती कराए थे, जहां डॉक्टरों ने सोनाक्षी को देखकर अस्पताल की पर्ची पर दवा लिखकर काउंटर से लेने की बात कहीं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 510

जब रात में वह दवा सोनाक्षी को दी तो उनकी एकाएक नजर के रैपर पर लिखे एक्सपायरी डेट पर पड़ी। जिसमें दवा की एक्सपायरी डेट जून 2023 लिखी हुई थी। इसके बाद दिवाकर ने इसकी शिकायत पंचायत के मुखिया से की। दिवाकर ने बताया की अगर उनकी निगाह एक्सपायरी डेट पर नहीं पड़ती तो बच्ची को यह दवा दे दी गई होती। उन्होंने पीएससी के प्रबंधन पर मरीजों को एक्सपायरी दवा देने का आरोप लगाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *